Friday, 10 July 2020

पटना जंक्शन पर 6 और 7 नंबर प्लेटफार्म सील जल्दी पढ़िए पूराबर

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। कोरोना की इस महामारी को रोकने के लिए रेलवे ने बिहार सरकार को आइसोलेशन कोच दिया हैं। ताकि कोरोना मरीजों को इसमें रखा जा सके। मिली खबर के मुताबिक इसे पटना जंक्सन पर रखा गया हैं।

आपको बता दें की पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आइसोलेशन कोच समेत उससे जुड़ी अन्य व्यवस्था जिला प्रशासन को हैंडओवर कर दिया गया है। जिसके कारण 6 और 7 नंबर प्लेटफॉर्म को सील किया गया हैं।


खबर के मुताबिक पटना जंक्शन पर 40 आइसोलेशन कोचों में कोरोना संदिग्ध व पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा। आम यात्रियों की एंट्री महावीर मंदिर एंड के 3 नंबर गेट से होगी और एक्जिट एस्केलेटर्स के पास 4 नंबर से हो सकेंगे।

यानी जब तक आइसोलेशन कोच का प्रयोग होता रहेगा, पश्चिम तरफ का फुटओवरब्रिज यात्रियों के लिए बंद रहेगा। जो लोग पटना जंक्सन से यात्रा करते हैं उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए। ताकि उन्हें किसी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

No comments:

Post a Comment

Boys m1 mic price in india

Boys m1 mic price in india   अभी भारत में boya m1 mic  का दाम  कम हो गया है Flipkart पे काफी सस्ता हो गया है  आइए जानते हैं कि भारत मे कितना...